in

Bhiwani News: अशोक ढांडा बने हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के जिला प्रधान Latest Haryana News

Bhiwani News: अशोक ढांडा बने हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के जिला प्रधान Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी। हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन की चुनाव संबंधित बैठक चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क में पूर्व जिला संरक्षक जोगिंद्र बूरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन कि जिला इकाई ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

#
Trending Videos

जिला प्रधान बीर सिंह ने अपने कार्यकाल के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसे सभा के सभी अध्यापकों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके बाद जिला कार्यकारिणी ने अपना इस्तीफा दिया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अशोक ढांडा को सर्वसम्मति से जिला प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी।

अशोक तंवर को जिला महासचिव, सुखबीर छाछिया को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। चुनाव के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने सतबीर तंवर और जोगेंद्र बूरा को मुख्य संरक्षक चुना गया, वेद सहरावत व बीर सिंह को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया और नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक ढांडा को सभी शक्तियां प्रदान की गई। अपनी नियुक्ति पर अशोक ढांडा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि शेष पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर निरंजन कुमार, रामौतार जांगड़ा, फूल कुमार, कुलदीप भट्ट, रामअवतार यादव, अनिल राठी उपस्थित रहे।

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने बढ़ाए गए टोल टैक्स को वापस लेने की उठाई मांग

तोशाम। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से एक अप्रैल से गए टोल टैक्स को तुरंत प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग उठाई है। संगठन ने इसे खुली व बेलगाम लूट बताया है।

एआइकेकेएमएस के जिला प्रधान रोहतास सिंह सैनी और सचिव कामरेड बस्ती राम एडवोकेट ने कहा कि यह बढ़ोतरी अन्यायपूर्ण एवं जन विरोधी है। पिछले 5 सालों में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल टैक्स के नाम से 13,988 करोड़ रुपये वसूल किए हैं। टोल टैक्स की बढ़ोतरी का आर्थिक बोझ वाहन मालिकों पर पड़ता है।

इसकी पूर्ति करने के लिए वाहन मालिक यानी ट्रांसपोर्टर यात्री किराया व माल भाड़ा में बढ़ा देते हैं। इसका बोझ आम आदमी पर पड़ता है। यह टोल टैक्स बढ़ोतरी पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग नियमों के अनुसार टोल टैक्स धीरे-धीरे कम होना चाहिए। परंतु हो रहा है इसके उल्टा। लगभग हर साल इसमें अधिकाधिक वृद्धि हो रही है। टोल-टैक्स वाहन मालिकों एवं जनता की जेब पर शांत डकैती है। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है और जनता से आह्वान करती है कि इस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन गठित करने के लिए आगे आएं।

[ad_2]
Bhiwani News: अशोक ढांडा बने हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के जिला प्रधान

#
पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने से भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? जान लें ये वाले दिन कितने होते हैं सेफ Health Updates

पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने से भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? जान लें ये वाले दिन कितने होते हैं सेफ Health Updates

Sirsa News: खारियां में चोरों ने 12 किसानों के खेत से चुराई ट्यूबवेल की तार Latest Haryana News

Sirsa News: खारियां में चोरों ने 12 किसानों के खेत से चुराई ट्यूबवेल की तार Latest Haryana News