in

Bhiwani News: अर्जुन अवॉर्डी और ओलिंपियन मुक्केबाज मनीष कौशिक व प्रतीक्षा 18 फरवरी को लेंगे सात फेरे Latest Haryana News

Bhiwani News: अर्जुन अवॉर्डी और ओलिंपियन मुक्केबाज मनीष कौशिक व प्रतीक्षा 18 फरवरी को लेंगे सात फेरे Latest Haryana News

[ad_1]


वैवाहिक बंधन में बंधते ओलिंपियन पदक विजेता अर्जुन अवार्डी मुक्केबाज मनीष कौशिक व प्रतीक्षा।

भिवानी। अर्जुन अवॉर्डी और ओलिंपियन मुक्केबाज मनीष कौशिक व प्रतीक्षा परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। वैवाहिक कार्यक्रम में पांच हजार लोगों को निमंत्रण दिया गया है। मनीष कौशिक जिले के गांव देवसर के रहने वाले हैं। वर्तमान में भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं।

Trending Videos

बता दें कि मुक्केबाज मनीष 18 फरवरी को जिले के गांव ढाणा नरसान निवासी प्रतीक्षा के साथ अपने गृहस्थ जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रतीक्षा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में एमसीए की छात्रा हैं।

मनीष के भाई विपिन कौशिक ने बताया की वैवाहिक कार्यक्रम को साधारण तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को गांव देवसर में स्थित घर पर लग्न टीका कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 17 फरवरी को हल्दी रस्म होगी। इसके अलावा 18 फरवरी को ढाणा रोड स्थित शांति गार्डन में मनीष व प्रतीक्षा सात फेरे लेंगे।

5000 लोगों को दिया गया निमंत्रण

वैवाहिक कार्यक्रम के लिए पांच हजार लोगों को निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी। वहीं स्थानीय राजनेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। शादी की तैयारी जोरों पर है।

2020 में मिला अर्जुन अवॉर्ड

जिले के गांव देवसर निवासी ओलिंपियन मनीष के खेल प्रदर्शन को देखते हुए 2020 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड सम्मान मिला। वर्ष 2018 के कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक हासिल किया। वहीं एशियाई खेलों में मनीष ने स्वर्ण पदक जीता। वर्तमान में मनीष पुणे में अभ्यास कर रहे हैं।

[ad_2]
Bhiwani News: अर्जुन अवॉर्डी और ओलिंपियन मुक्केबाज मनीष कौशिक व प्रतीक्षा 18 फरवरी को लेंगे सात फेरे

Bangladesh rewrites its history books to suit new orthodoxies Today World News

Bangladesh rewrites its history books to suit new orthodoxies Today World News

Bhiwani News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म से हुआ बच्चा, पीड़िता ने दी महिला थाने में शिकायत Latest Haryana News

Bhiwani News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म से हुआ बच्चा, पीड़िता ने दी महिला थाने में शिकायत Latest Haryana News