in

Bhiwani News: अब नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को छह अनिवार्य के साथ एक वैकल्पिक विषय पढ़ना अनिवार्य Latest Haryana News

Bhiwani News: अब नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को छह अनिवार्य के साथ एक वैकल्पिक विषय पढ़ना अनिवार्य Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी। हरियाणा बोर्ड की नौवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब छह अनिवार्य विषयों के साथ एक वैकल्पिक विषय भी पढ़ना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने हिंदी और अंग्रेजी के साथ संस्कृत, उर्दू, पंजाबी में से किसी एक भाषा को अनिवार्य भाषा के रूप में चयन करना आवश्यक होगा।

Trending Videos

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार एवं सचिव डॉ मुनीश नागपाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अब कक्षा नौवीं व दसवीं के विद्यार्थियों को छह अनिवार्य और एक वैकल्पिक विषय सहित सात विषय पढ़ने होंगे। शिक्षा बोर्ड की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा नौवीं व दसवीं में क्रमश: शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र लागू करने का फैसला लिया है।

#

उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को पूर्व में लागू दो अनिवार्य भाषा हिंदी व अंग्रेजी के अतिरिक्त तृतीय भाषा के रूप में संस्कृत, उर्दू, पंजाबी में से किसी एक भाषा को अनिवार्य भाषा के रूप में चयन करना आवश्यक होगा। इस प्रकार अब विद्यार्थियों को छह अनिवार्य विषयों एवं एक वैकल्पिक विषय सहित कुल सात विषयों का अध्ययन करना होगा। वहीं अगले शैक्षिक सत्र 2026-27 से कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को भी एक अतिरिक्त अनिवार्य विषय की पढ़ाई करनी होगी।

उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संदर्भ में अधिकारिक तौर पर पत्र भी जारी कर दिया है, जिसमें निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा नौवीं व दसवीं में क्रमश: शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र को लागू किया जाना है। इस त्रि-भाषाई सूत्र के लागू होने से परीक्षा उत्तीर्णता मानदंड में होने वाले आवश्यक बदलाव बारे बाद में सूचित कर दिया जाएगा।

[ad_2]
Bhiwani News: अब नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को छह अनिवार्य के साथ एक वैकल्पिक विषय पढ़ना अनिवार्य

पंजाब में लॉरेंस- रोहित गोदारा गैंग के दो गुर्गे काबू:  2023 से पुलिस को थी तलाश, कई अपराधों में शामिल, पिस्टल-सात कारतूस बरामद – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब में लॉरेंस- रोहित गोदारा गैंग के दो गुर्गे काबू: 2023 से पुलिस को थी तलाश, कई अपराधों में शामिल, पिस्टल-सात कारतूस बरामद – Punjab News Chandigarh News Updates

VIDEO : कुरुक्षेत्र के बीड मथाना में प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम Latest Haryana News

VIDEO : कुरुक्षेत्र के बीड मथाना में प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम Latest Haryana News