{“_id”:”677e9dbd0ffef5f51c00b526″,”slug”:”sick-woman-dies-in-ashram-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128285-2025-01-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bhiwani News: अपना घर आश्रम में बीमार महिला की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:16 PM IST
भिवानी। शहर के दादरी गेट स्थित अपना घर आश्रम में रह रही एक महिला की बीमारी की वजह से मौत हो गई। आश्रम प्रबंधन के कर्मचारी महिला को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। आश्रम के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ अर्से पहले ही 35 वर्षीय महिला पूनम को यहां लाया गया था। महिला बीमार चल रही थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
मां की गुमशुदगी की दर्ज कराई शिकायत
लोहारू। उपमंडल के गांव सिंघानी से एक महिला लापता हो गई। महिला के पुत्र ने इसकी शिकायत की लोहारू पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में सिंघानी निवासी युवक प्रदीप ने बताया कि उसकी मनोरोगी माता बीते दिवस घर से कहीं चली गईं और घर वापस नहीं लौटीं। उसकी आस पड़ोस और रिश्तेदारियों में भी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
[ad_2]
Bhiwani News: अपना घर आश्रम में बीमार महिला की मौत