Bhiwani News: बारहवीं की परीक्षा में नूंह में नकल के 20 मामले पकड़े, पूरे प्रदेश में दर्ज हुए 25 केस Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार को आयोजित बारहवीं कक्षा की रसायन, लोक प्रशासन और लेखांकन विषय की परीक्षा में नूंह जिले में सबसे अधिक नकल के 20 मामले दर्ज किए गए। पूरे प्रदेश के परीक्षा केंद्रों पर कुल 25 नकल के मामले सामने आए।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि करनाल के परीक्षा केंद्रों का उनके विशेष उड़नदस्ते ने निरीक्षण किया जहां एक नकल का मामला दर्ज हुआ। बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने बताया कि उनके स्वयं के उड़नदस्ते ने नूंह जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां 20 नकल के मामले दर्ज किए। जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ता सोनीपत ने तीन और जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ता गुरुग्राम ने एक नकल का मामला दर्ज किया।

शनिवार को संचालित सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक और मुक्त विद्यालय की परीक्षा में 3365 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 1718 छात्र-अध्यापक परीक्षा में शामिल हुए।

[ad_2]
Bhiwani News: बारहवीं की परीक्षा में नूंह में नकल के 20 मामले पकड़े, पूरे प्रदेश में दर्ज हुए 25 केस