BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, विराट-रोहित का डिमोशन, सिर्फ 3 खिलाड़ी ग्रेड A में Today Sports News

[ad_1]

BCCI ने 2025-26 सत्र के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. मेंस टीम के सिर्फ 3 खिलाड़ियों को ग्रेड A में जगह दी गई है. दूसरी ओर रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन हुआ है, जिन्हें ग्रेड B में रखा गया है. बताते चलें कि बीसीसीआई ने अपने ग्रेड सिस्टम में भी बदलाव किया है. शुभमन गिल सहित केवल 3 खिलाड़ियों को सबसे ऊंची ग्रेड में रखा गया है.

BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट:

ग्रेड A- शुभमन गिल जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

ग्रेड B- रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पाण्ड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर 

ग्रेड C- अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार, रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड

BCCI ने किया ग्रेड प्रणाली में बदलाव

बीसीसीआई ने अपनी ग्रेड प्रणाली में बदलाव किया है. पुरानी प्रणाली में चार ग्रेड हुआ करती थीं, जिन्हें ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C नाम दिया गया था. मगर अब कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में केवल तीन ही ग्रेड रखी गई हैं. इन्हें ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C नाम दिया गया है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन

पिछले सत्र की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा सबसे उच्च ग्रेड में थे. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने अपना स्थान बरकरार रखा है. जडेजा ग्रेड A में ऐसे अकेले खिलाड़ी हैं, जो केवल 2 फॉर्मेट में सक्रिय हैं, क्योंकि वो टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने को राजी, ICC मीटिंग के बाद लिया फैसला



[ad_2]
BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, विराट-रोहित का डिमोशन, सिर्फ 3 खिलाड़ी ग्रेड A में