Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
Android फोन में कर लें यह सेटिंग, पूरा जोर लगाकर भी शिकार नहीं बना पाएंगे हैकर्स Today Tech News

Android फोन में कर लें यह सेटिंग, पूरा जोर लगाकर भी शिकार नहीं बना पाएंगे हैकर्स Today Tech News

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • April 6, 2026
  • Tech

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Advanced Protection Feature: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं हैं बल्कि इनमें हमारी निजी चैट, बैंकिंग डिटेल्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी सुरक्षित रहते हैं. ऐसे में सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है. Google ने Android 16 के साथ एक खास फीचर पेश किया था जिसे Advanced Protection कहा जाता है. यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन नहीं रहता और सेटिंग्स में छिपा होता है इसलिए कई यूज़र्स इसके बारे में जानते भी नहीं हैं.

क्या करता है Advanced Protection फीचर

Advanced Protection एक तरह का सुरक्षा कवच है जो आपके स्मार्टफोन को कई खतरों से बचाने का काम करता है. यह संदिग्ध लिंक को ब्लॉक करता है, खतरनाक ऐप्स इंस्टॉल होने से रोकता है और असुरक्षित Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट होने पर भी रोक लगा देता है. आसान भाषा में समझें तो यह आपके फोन को ऑनलाइन धोखाधड़ी, स्पैम और डेटा चोरी से बचाने में मदद करता है.

Google ने क्यों बनाया यह फीचर

आजकल स्मार्टफोन में हमारी पूरी डिजिटल जिंदगी मौजूद होती है चाहे वह बैंकिंग जानकारी हो, ईमेल हो या निजी फोटो. यही कारण है कि साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ गया है. Advanced Protection इसी खतरे को ध्यान में रखकर बनाया गया है ताकि फोन बाहरी दुनिया से जुड़ते समय ज्यादा सुरक्षित रहे और आपकी जानकारी कम से कम एक्सपोज हो.

कैसे यूज करें ये फीचर

इस फीचर को चालू करना काफी आसान है. सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके फोन में Android 16 का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल हो. इसके बाद Settings में जाकर Security & Privacy सेक्शन खोलें. यहां आपको Advanced Protection का ऑप्शन मिल जाएगा. ध्यान रखें कि इसे ऑन करने से पहले फोन में स्क्रीन लॉक लगा होना जरूरी है.

इसके बाद Device Protection को ऑन करें और दिए गए निर्देशों को फॉलो करें. जरूरत पड़ने पर फोन को रीस्टार्ट करें. इतना करने के बाद आपका डिवाइस इस सिक्योरिटी फीचर से सुरक्षित हो जाएगा.

Google अकाउंट को भी करें सुरक्षित

अगर आप और ज्यादा सेफ्टी चाहते हैं तो अपने Google अकाउंट को भी Advanced Protection के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. इसके लिए लॉगिन के समय पासकी या सिक्योरिटी की जैसे सुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल करना होगा. इससे बिना आपकी परमिशन के कोई भी आपके अकाउंट में एंट्री नहीं कर पाएगा.

अक्सर लोग तब तक सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते जब तक कोई समस्या सामने न आ जाए. Advanced Protection को ऑन करना एक समझदारी भरा कदम है जो पहले से ही आपको सुरक्षित रखने में मदद करता है. भले ही यह फीचर डिफॉल्ट रूप से एक्टिव न हो लेकिन इसे ऑन करने में कुछ ही मिनट लगते हैं.

यह भी पढ़ें:

अपने जोखिम पर इस्तेमाल करें Copilot AI! Microsoft ने क्यों इस चैटबॉट को लेकर दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

[ad_2]
Android फोन में कर लें यह सेटिंग, पूरा जोर लगाकर भी शिकार नहीं बना पाएंगे हैकर्स

पहली बार बनाने जा रहे फिजिकल रिलेशन तो न करें ये गलतियां, वरना तबाह हो जाएगी जिंदगी Health Updates
Previous Post पहली बार बनाने जा रहे फिजिकल रिलेशन तो न करें ये गलतियां, वरना तबाह हो जाएगी जिंदगी Health Updates
Next Post ईरान वॉर: डबल डिजिट में कमाई पर लगा 'ग्रहण', कैसे $110 का कच्चा तेल चकनाचूर करेगा आपका ख्वाब? Business News & Hub
ईरान वॉर: डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’, कैसे 0 का कच्चा तेल चकनाचूर करेगा आपका ख्वाब? Business News & Hub

Related Posts

ट्रायम्फ ट्रैकर 400 भारत में लॉन्च:  40hp पावरफुल बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील, कीमत ₹2.46 लाख Today Tech News

ट्रायम्फ ट्रैकर 400 भारत में लॉन्च: 40hp पावरफुल बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील, कीमत ₹2.46 लाख Today Tech News

  • April 6, 2026
5 मिनट में लोन के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! ऐसे फर्जी ऐप करते हैं आपके साथ धोखा, जानिए कैसे पहचानें Today Tech News

5 मिनट में लोन के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! ऐसे फर्जी ऐप करते हैं आपके साथ धोखा, जानिए कैसे पहचानें Today Tech News

  • April 6, 2026
USB-C में C का क्या मतलब होता है? 90% लोग आज तक समझ ही नहीं पाए ये सिंपल सा राज Today Tech News

USB-C में C का क्या मतलब होता है? 90% लोग आज तक समझ ही नहीं पाए ये सिंपल सा राज Today Tech News

  • April 6, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com