Ambala News: 54 लाभार्थियों को मिला मालिकाना हक Latest Haryana News

[ad_1]


स्वामित्व पत्र दिखाते लाभार्थी साथ में बराड़ा नप अध्यक्ष रजत मलिक। संवाद
– फोटो : 1



बराड़ा। नगरपालिका में बुधवार को 54 लाभार्थियों को उनके घरों के स्वामित्व पत्र सौंपे गए। सभी लाभार्थियों को नगर पालिका के अध्यक्ष रजत मलिक ने स्वामित्व पत्र दिए। महीनों से नगर पालिका के सुस्त रवैये के कारण यह प्रक्रिया अटकी हुई थी, जिससे जनता में भारी रोष था। लाभार्थियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रजत मलिक ने सचिव को सख्त लहजे में पत्र लिखकर सात दिन के भीतर फाइलों के निपटारे के निर्देश दिए थे। पत्र के बाद प्रशासन हरकत में आया और लंबित कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया गया। रजत मलिक ने कहा कि किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाभार्थियों ने कहा कि प्रधान के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से ही उन्हें अपनी संपत्ति पर कानूनी अधिकार मिल सका है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link