Ambala News: 3780 दीप प्रज्वलित कर णमोकार मंत्र की कराई आराधना Latest Haryana News

[ad_1]

गुड़ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में धर्म सभा का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी,

अंबाला। गुड़ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को धर्म सभा का आयोजन हुआ। इसमें क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर महाराज ने लोगों को संयुक्त परिवार की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सामूहिक आत्महत्या की ओर बढ़ रही है जिसका कारण है संयुक्त परिवार का न होना। पति-पत्नी दोनों रहते हैं और धैर्य कम होने के कारण या तो तलाक हो जाता है या आत्महत्या कर लेते हैं।

परिस्थितियां हमेशा अनुकूल नहीं होती मगर प्रतिकूल परिस्थितियों में मन को अनुकूल बनाने के लिए घर में एक बुजुर्ग का होना बहुत जरूरी है। मुनि श्री के सानिध्य में 108 परिवारों ने सफेद और पीले वस्त्र पहने। इसके बाद भक्ति नृत्य और मंत्र उच्चारण के साथ 3780 दीप प्रज्वलित कर णमोकार मंत्र की आराधना की। भक्तों का उत्सव देखते ही बनता था।

अंबाला छावनी के दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते श्रद्धालु।– फोटो : स्रोत : एआई

[ad_2]

Source link