Ambala News: 2.1 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी की सड़कें तोड़ी Latest Haryana News

[ad_1]


नारायणगढ़ के हुसैनी गांव में अवैध विकसित कॉलोनी में सड़कों को तोड़ती जेसीबी। प्रवक्ता



नारायणगढ़। जिला नगर योजनाकार अंबाला के दस्ते ने अर्बन क्षेत्र के हुसैनी गांव में कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 2.1 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़-फोड़ की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनी में बनी हुई इंटरलॉकिंग टाइल रोड को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर डयूटी मजिस्ट्रेट/जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, पटवारी नेत्रपाल एसएचओ इन्फोर्समेंट पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध काॅलोनियों में प्लाट/दुकान न खरीदें।

Trending Videos

[ad_2]

Source link