Ambala News: 1.90 करोड़ की ठगी और लूट में भाजपा के पूर्व प्रवक्ता का चौथा साथी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

– पंजाब के मोगा का रहने वाला है व्यापारी को फंसाने वाला आरोपी रणधीर सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। पंजाब के व्यापारी से 1.90 करोड़ की ठगी और लूट के मामले में जीआरपी ने भाजपा के पूर्व प्रवक्ता का चौथा साथी काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान पंजाब के मोगा निवासी रणधीर सिंह के तौर पर हुई है। रणधीर रिटायर्ड सैनिक है। उसे मुखबिर की सूचना पर अंबाला कैंट से गिरफ्तार किया गया है।

प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि व्यापारी को झांसे में लेने में रणधीर सिंह व एक अन्य व्यक्ति का हाथ है। उसके कहने पर ही व्यापारी ने बिहार निवासी पंकज को पैसा दिया था ताकि उसे दोगुना किया जा सके। जीआरपी ने रणधीर को 17 मार्च तक रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पांचवें आरोपी की धरपकड़ और पैसों की बरामदगी के लिए पंजाब के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

90 लाख की हो चुकी रिकवरी

ठगी और लूटे के इस मामले में जीआरपी ने लगभग 90 लाख रुपये की बरामदगी कर ली है। इसमें सोने व चांदी के गहनों के अलावा कुछ नकदी और नई इनोवा गाड़ी शामिल है जोकि अब जांच में शामिल की गई है। इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेजों को भी जीआरपी खंगाल रही है ताकि पूरे पैसे की बरामदगी हो सके।


ट्रेन नंबर 15707 में हुई थी वारदात

खन्ना निवासी लोहा व्यापारी नरेश जोशी ने शिकायत में बताया था कि वो दो बैग में नकदी लेकर अपने चाचा के साथ ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली में समस्तीपुर से अंबाला आ रहे थे। ट्रेन के कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले चार से पांच युवक उनके पास आए और उन्होंने खुद को एसटीएफ के कर्मचारी बताया। उन्होंने डरा-धमकाकर बैग छीन लिए। जब सुरेश जोशी ने आरोपियों की तलाश की तो वो नहीं मिले क्योंकि वो नकदी से भरी राशि लेकर बीच रास्ते उतर गए थे। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अंबाला जीआरपी को दी। इस मामले में जीआरपी ने पंकज कुमार, कौशल कुमार व रजनीश को समस्तीपुर से गिरफ्तार किया था और उनसे कुछ नकदी, गहने व इनोवा गाड़ी जब्त की थी। मामले में जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

1.90 करोड़ की ठगी के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ताकि पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी और पैसों की बरामदगी हो सके।

– हरीश कुमार, प्रभारी जीआरपी, अंबाला

[ad_2]

Source link