{“_id”:”69b31fc07b3de9566a0dde5d”,”slug”:”the-bride-and-groom-descend-from-the-helicopter-ambala-news-c-36-1-amb1002-159640-2026-03-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: हैलीकॉप्टर से उतरे दूल्हा-दुल्हन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हैलीकॉप्टर से दुल्हन लाते हुए परिजन। संवाद – फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
अंबाला। व्यवसायी सर्वजीत सिंह के बेटे गुरसेवक सिंह वीरवार को करनाल से अपनी दुल्हन को लेकर अंबाला पहुंचे। इसमें खास यह था कि वह अपनी दुल्हन मीनाक्षी को करनाल से हैलीकॉप्टर के माध्यम से लेकर गांव में पहुंचे। हैलीकॉप्टर से दुल्हा दुल्हन आने की सूचना क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। परिजनों ने बताया कि गुरसेवक की शादी बुधवार को करनाल के इंद्रा कॉलोनी निवासी मीनाक्षी से थी। उनका सपना था कि वह अपनी बारात को हैलीकॉप्टर से लेकर जाएं। वीरवार को जब वह लौटे तो देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। बता दें कि गुरसेवक ने वकालत की पढ़ाई की है तो मीनाक्षी सीए हैं।