{“_id”:”69c1a5c3769eb93d760154c8″,”slug”:”the-broken-culvert-of-bc-bazaar-is-inviting-accidents-ambala-news-c-36-1-sknl1003-160263-2026-03-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: हादसे को न्योता दे रही बीसी बाजार की टूटी पुलिया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला छावनी के बीसी बाजार में टूटी पुलिया। स्वयं
अंबाला छावनी के व्यस्ततम बीसी बाजार की टूटी हुई पुलिया राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। पुलिया के बीचों-बीच बना गड्ढा स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशान कर रहा है। प्रशासन की ओर से सुध न लिए जाने के कारण अब जनता स्वयं ही सुरक्षा के इंतजाम करने को मजबूर है। बाजार से गुजरने वाले मार्ग पर कोई भी अनियंत्रित होकर इसमें गिर सकता है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने गड्ढे के किनारे दो बड़े पत्थर रख दिए हैं, ताकि दूर से आने वाले वाहन चालक इसे देखकर सतर्क हो सकें। विशेष रूप से रात के समय और बारिश के दिनों में यह स्थान किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। -संजय कुमार, अंबाला छावनी।