Ambala News: हरियाणा सुपर 100 कार्यक्रम, अंबाला के छात्र 25 को कुरुक्षेत्र में देंगे लेवल-2 परीक्षा Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी सुपर 100 कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए लेवल-2 की प्रवेश परीक्षा की तैयारी हो गई है। अंबाला जिले के चयनित मेधावी छात्रों को परीक्षा के लिए तीसरे बैच में रखा गया है। उनका केंद्र कुरुक्षेत्र स्थित सुपर 100 कैंपस बनाया गया है ।

25 से 27 अप्रैल तक चलेगा शिविर

जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, अंबाला के छात्रों की परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को 25 अप्रैल की सुबह ठीक 9 बजे कुरुक्षेत्र-ढांड रोड स्थित विलेज बरना के कैंपस में रिपोर्ट करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे तक ही चलेगी। इसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

छात्रावास में 3 दिन रहना होगा अनिवार्य

यह केवल एक सामान्य लिखित परीक्षा नहीं है, बल्कि छात्रों को कैंपस के भीतर ही 3 दिनों तक रुकना होगा। इस दौरान छात्रों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था विभाग द्वारा पूरी तरह नि:शुल्क की गई है। सुरक्षा और अनुशासन के मद्देनजर अभिभावकों को कैंपस के भीतर रुकने या बच्चों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बच्चों को छोड़ने और वापस लाने की जिम्मेदारी पूरी तरह अभिभावकों की होगी।

मोबाइल और गैजेट्स पर सख्त पाबंदी

परीक्षा केंद्र पर अनुशासन को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की गई हैं। छात्रों को मोबाइल फोन, डिजिटल वॉच, कैलकुलेटर या कोई भी ब्लूटूथ डिवाइस ले जाने की मनाही है। यदि किसी छात्र के पास ये उपकरण पाए जाते हैं, तो उन्हें जब्त कर छात्र को तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज और सामान

छात्रों को अपने साथ कुछ सामान ले जाना अनिवार्य है। इसमें दस्तावेज के तौर पर लेवल-2 का एडमिट कार्ड, जो 5 अप्रैल से उपलब्ध है, आधार कार्ड (मूल और फोटोकॉपी), 5 पासपोर्ट साइज फोटो, 10 वीं कक्षा का बोर्ड एडमिट कार्ड और लेवल-1 का एडमिट कार्ड जरूरीहै। इसके अलावा दैनिक उपयोग के सामान में 2-3 जोड़ी कपड़े, साबुन, टूथपेस्ट, तौलिया, चप्पल, ताला, नोटबुक, पेन, पेंसिल और योगा मैट ले जाना अनिवार्य है। छात्रों को कोई भी किताब साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं है। छात्र अपना प्रवेश पत्र https://registration.buniyaadhry.com/s100-12-admit-card से डाउनलोड कर सकते हैं ।

हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी सुपर 100 कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए लेवल-2 की प्रवेश परीक्षा होगी। इसकी तैयारी हो गई है। अंबाला जिले के चयनित मेधावी छात्रों को परीक्षा के लिए तीसरे बैच में रखा गया है।

– सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।

[ad_2]

Source link