Ambala News: हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आकर एक्टिवा सवार युवक घायल Latest Haryana News

[ad_1]




अंबाला। नेशनल हाईवे-44 पर लव हवेली के पास शनिवार सुबह हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आकर एक्टिवा सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान नई दिल्ली के तिलक नगर निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल से युवक को चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया। यह हादसा शुक्रवार सुबह 9 बजे हुआ था। पड़ाव थाना पुलिस ने चश्मदीद शाहबाद निवासी गुरदर्पण सिंह की तहरीर पर बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरदर्पण ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से अंबाला कैंट स्थित अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। शाहपुर गांव के नजदीक उनके आगे एक्टिवा अपनी साइड में चल रही थी, तभी से आई हरियाणा रोडवेज की बस के चालक ने गफलत और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी व मौके से भाग गया। पुलिस बस का पता लगाने के लिए हाईवे के सीसीटीवी खंगाल रही है।

Trending Videos

[ad_2]

Source link