[ad_1]
अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित मामा-भांजा पीर बाबा की दरगाह के पास बन रहे सिविल एनक्लेव (डोमेस्टिक एयरपोर्ट) निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। हालांकि पहली उड़ान का सपना 15 अगस्त को पूरा होता नहीं दिख रहा लेकिन अगस्त माह के अंत तक उड़ान की पूरी उम्मीद है।
एयरफोर्स अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद काम ने रफ्तार पकड़ी है। जल्द ही सिविल एविएशन की ओर से एयरफोर्स स्टेशन की दीवार को तोड़कर रास्ता निकाला जा रहा है। हालांकि पहले ही सिविल एनक्लेव में एयरफोर्स की दीवार के पास अपना एक मुख्य गेट तैयार कर लिया है। इसमें से फ्लाइट के लिए जाने वालों को एंट्री मिलेगी।
उसके बाद एयरफोर्स के मुख्य गेट से उन्हें चेकिंग के बाद भीतर जाने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा टर्मिनल के आने व जाने वाले मुख्य गेट का भी काम लगभग पूरा हो चुका है। साथ ही बिल्डिंग पर सफेदी का काम चल रहा है, जिससे कि जल्द उड़ान के बाद नागरिकों को लाभ मिल सके। इसके अलावा एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल, यहां पर स्ट्रीट लाइट एवं अन्य क्या-क्या व्यवस्थाएं का काम तेजी से चल रहा है। इसमें एंट्रेंस एरिया, पार्किंग और कैंटीन की सुविधा मिलेगी।
आसपास के राज्यों को भी मिलेगा लाभ
इस डोमेस्टिक एयरपोर्ट से यात्री चेक-इन और चेक-आउट कर सकेंगे। विमान के टेक-ऑफ एवं लैंडिंग के लिए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी का इस्तेमाल होगा। अंबाला में बन रहे इस घरेलू हवाई अड्डे का फायदा हरियाणा के साथ लगते हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के यात्री भी ले सकेंगे, जिन्हें यहां से अलग-अलग शहरों के लिए विमान सेवा मिलेगी।
वर्जन
सिविल एनक्लेव (डोमेस्टिक एयरपोर्ट) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अगस्त माह में पहली उड़ान को लेकर लगभग तैयारियां चल रही है। एयरफोर्स से अनुमति मिलने के बाद दीवार तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा हालांकि उससे पहले बाहर की तरफ उनकी ओर से पहले ही एक गेट लगा दिया है।
रितेश अग्रवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर अंबाला
[ad_2]
Source link

