Ambala News: स्मैक तस्करी के आरोपी ने कबूला गुनाह Latest Haryana News

[ad_1]




अंबाला। नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में आरोपी ने अदालत में गुनाह कबूल लिया। विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट सचिन कुमार की अदालत (प्री-नेशनल लोक अदालत) ने आरोपी अजय कोहली को दोषी करार दिया है। यह मामला 2 मार्च 2022 का है। जीआरपी अंबाला कैंट की टीम प्लेटफार्म नंबर 2 पर चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थी। तभी सूचना मिली कि कालका निवासी अजय कोहली प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्मैक के साथ मौजूद है। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा था। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसकी पैंट की जेब से 5 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी ने खुलासा किया था कि वह दिल्ली के चंदन विहार इलाके से अफ्रीकी मूल के लोगों से स्मैक खरीदकर लाया था। उसे कालका में बेचने की फिराक में था। केस की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 8 गवाह पेश किए। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link