Ambala News: स्टेडियम में छह लाख से बन रहा शेड, बिजली के फाल्ट से मिलेगा छुटकारा Latest Haryana News

[ad_1]

– कोर्ट केस की वजह से निर्माणाधीन वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में पांच साल से अटका था शेड का काम

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में पांच वर्षों से खुले में रखे ट्रांसफार्मर व बिजली के पैनल को ढकने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बरसात, आंधी व तूफान के समय बार-बार बिजली के फाल्ट के कारण स्टेडियम में अंधेरा पसर जाता था। कई दिन तक बिजली नहीं आती थी। कई बार ट्रांसफार्मर के शाॅर्ट सर्किट के कारण हजारों रुपये के उपकरण उड़े चुके हैं। खेल विभाग ने स्टेडियम में बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए 6 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया है। ऐसा करने से बिजली निगम को भी बार-बार फाल्ट होने से राहत मिलेगी।

5 साल से अधर में था प्रोजेक्ट

स्टेडियम के नवीनीकरण के समय ही बिजली पैनल के लिए शेड का प्रस्ताव तैयार किया गया था लेकिन निर्माणाधीन स्टेडियम का मामला कोर्ट में फंसने के कारण यह काम भी अटक गया। पिछले पांच सालों से बिजली के मुख्य पैनल व उपकरण बिना शेड के खुले में पड़े थे। बारिश व धूप के कारण बार-बार शॉर्ट सर्किट होते थे। साथ ही बिजली के फ्यूज उड़ने की शिकायतें आम हो गई थीं।

हर बार जिम्नास्टिक व स्वीमिंग पूल पर पड़ता था असर

बार-बार आने वाले फाल्ट के कारण सबसे ज्यादा परेशानी जिम्नास्टिक हॉल व स्वीमिंग पूल में आती थी। बिजली गुल होने पर पूरे परिसर में अंधेरा पसर जाता था, जिससे खिलाड़ियों की तैयारी बाधित होती थी। कई बार फाल्ट इतना बड़ा होता था कि उसे ठीक करने में हजारों रुपये खर्च होते थे। खिलाड़ियों को कई-कई दिनों तक अभ्यास छोड़ना पड़ता था। विगत माह ही फाल्ट होने पर एक सप्ताह तक बिजली नहीं आई थी। देर शाम के समय की प्रेक्टिस बंद कर दी गई थी।

बार-बार बिजली के फाल्ट आने की शिकायत के कारण शेड की डिमांड के लिए पत्राचार किया जा रहा था। छह लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा शेड लगाने का काम किया जा रहा है।

– राम स्वरूप, जिला खेल अधिकारी अंबाला

[ad_2]

Source link