Ambala News: सेलर से सरसों चोरी करते तीन युवक पकड़े Latest Haryana News

[ad_1]

बराड़ा। कुलपुर-थम्बड़ रोड स्थित एक एग्रो फूड सेलर में चोरी की नीयत से घुसे तीन युवकों को संचालक और उनके साथियों ने रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी सेलर के कमरे का ताला तोड़कर सरसों के तीन कट्टे चोरी कर पिछली दीवार फांदकर भागने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अधोया निवासी गौतम व गौरव और बिहटा निवासी गौरव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद

वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

बराड़ा। दोसड़का रोड पर साईं मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार यूपी के बरेली निवासी आकाश की मौत हो गई। मृतक बराड़ा की द ग्रांडिस बार्न रेस्तरां में कर्मचारी था। बराड़ा थाना पुलिस ने रेस्तरां मालिक अमित कुमार की तहरीर पर कार मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर 4:30 बजे अपने निजी वाहन से रेस्टोरेंट की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही स्कोर्पियो के चालक ने टक्कर मार दी। संवाद

घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर चोरी

बराड़ा। प्रीत नगर इलाके में मंगलवार रात चोर घर के पास खाली प्लॉट में खड़ी वर्ना कार के चारों टायर ले गए। मालिक ने सुबह उठने के बाद देखा तो कार ईंटों के सहारे खड़ी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि चोरों का सुराग लग सके कि आखिर वह कहां से आए थे व किस रास्ते से गए। प्रीतनगर निवासी दीपेंद्र ने बताया कि सोमवार की रात 8 बजे अपनी कार को रोजाना की तरह एक खाली प्लॉट में पार्क किया था। मंगलवार सुबह जब वह गाड़ी के पास पहुंचे तो टायर गायब थे। संवाद

[ad_2]

Source link