Ambala News: सूखे रंगों से होली मनाने का दिया संदेश Latest Haryana News

[ad_1]


विवेकानन्द प्राथमिक पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित लोग। संस्था



अंबाला सिटी। विवेकानंद प्राथमिक पाठशाला में वसंत ऋतु व होली उत्सव पर साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजित हुई। कार्यक्रम राष्ट्रभाषा विचार मंच ने कराया। संगोष्ठी का आरंभ डॉ. जय प्रकाश गुप्त की सरस्वती वन्दना से हुआ। पूर्व प्राचार्य अनीता चोपड़ा ने सामाजिक सौहार्द पर कविता पढ़ी। वहीं एडवोकेट नम्रता गौड़ और डॉ. विनय मल्होत्रा ने वसंत के आगमन पर अपनी सुंदर रचनाएं प्रस्तुत कीं। संजय प्रधान ने हिन्दू समाज की एकजुटता पर बल दिया, तो मंच की प्रधान डॉ. शशि धमीजा ने सूखे रंगों से होली मनाने का संदेश दिया। भाजपा नेत्री कंचन हीरा ने स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद बिमल प्रकाश अग्रवाल ने की, जबकि संचालन मंच के महामंत्री डॉ. जय प्रकाश गुप्त ने किया। बिमल प्रकाश अग्रवाल ने सनातन धर्म के विराट स्वरूप को समझने का आह्वान किया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link