[ad_1]
अंबाला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिले के विभिन्न स्कूलों के परीक्षा परिणामों में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
इस बार 10वीं में दो बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया है। तुलसी पब्लिक स्कूल के अनमोल नरूला और डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ की अनन्या जय सिंह ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। खास बात है कि अनमोल ने विषम परिस्थितियों को मात देते हुए पहला स्थान पाया है। दृष्टि बाधित होने के बावजूद अनमोल की इस असाधारण सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ निश्चय से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है।
वहीं दूसरे स्थान पर भी दो बच्चे हैं। इसमें पीकेआर वाटिका स्कूल से हरजस कौर और डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ से मुस्कान अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर भी जिले में चार विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इसमें अंबाला कैंट आर्मी पब्लिक स्कूल से दीया भंडारी, समक्ष, पीकेआर वाटिका से हररूप कौर व नारायणगढ़ के ब्लू वेल्स स्कूल के छात्र देवांश सैनी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
[ad_2]
Source link




