नारायणगढ़। चांणसौली गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अरविंदर कौर ने माताओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। सीडीपीओ अरविंदर कौर ने माताओं को बच्चों के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार के महत्व को समझाया। उन्होंने तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने और गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं के उचित पोषण पर जोर दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी बच्चों का वजन और ऊंचाई भी मापी गई। सुपरवाइजर अनु ने बताया कि नौ से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को जड़ से खत्म करना है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

चांणसौली में पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं व अन्य। एआईपीआरओ– फोटो : 1