[ad_1]
साहा। पंजैल गांव के राजकीय माध्यमिक विद्याालय में बुधवार को जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम जांच करने पहुंची। टीम में समिति की सदस्य रजनी देवी व एक अन्य सदस्य भी पहुंचे। स्कूल में दाखिल होते ही टीम के सदस्यों ने सबसे पहले पेयजल की टंकी का मुआयना किया। यहां देखा कि पानी की टंकी के पास कचरा पड़ा था। इसको लेकर उन्होंने शिक्षकों को सफाई के निर्देश दिए।
इसके बाद शिक्षकों ने बताया कि उनके पास सफाई कर्मचारी नहीं हैं, वह खुद सफाई करते हैं। हालांकि मामला हाईलाइट होने के बाद स्कूल के शिक्षकों ने खुद सफाई का काम कर दिया था। इसके बाद जांच टीम के सदस्य शौचालय के पास गए तो वहां भी गंदगी पड़ी थी। हालांकि जिस शौचालय पर अक्सर ताला जड़ा रहता था उसे खोल दिया गया था। इस दौरान छात्राओं ने अपना दर्द बयां किया।
उन्होंने कहा कि इन अव्यवस्थाओं के कारण उनकी पढ़ाई बर्बाद हो रही है।
मिड डे मील की जांची व्यवस्था : जिला बाल कल्याण समिति से आई जांच टीम शौचालय के बाद बच्चों के लिए मिड डे मील बनाने वाले स्थान पर पहुंची। सदस्यों ने बताया कि वहां पर भी उन्हें ठीक व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। टीम के सदस्यों ने बताया कि जिन डीडीओ के पास स्कूल की जिम्मेदारी है उनका स्कूल पंजैल के स्कूल से 50 से 60 किलोमीटर की दूरी पर ठरवा गांव में है। ऐसे में वह इस स्कूल में आकर जाएजा ही नहीं ले पाते हैं।
सीडब्ल्यूसी सदस्य रजनी देवी ने बताया कि स्कूल में कई खामियां मिली है। शिक्षकों की कमी एक बड़ी समस्या है। सही समय से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती। सफाई कर्मचारी भी नहीं है, ऐसे में हाईजीन की समस्या है। इन कमियों को लेकर रिपोर्ट चेयरपर्सन को सौंपी जाएगी। आगे की कार्रवाई उनके द्वारा की जाएगी।
[ad_2]
Source link




