Ambala News: साहा-कालपी रोड पर ट्रक और पिकअप भिड़ी, बाल-बाल बचे चालक Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sun, 08 Feb 2026 12:42 AM IST


साहा में सड़क हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़े हुए। संवाद



साहा। साहा-कालपी मार्ग पर शनिवार सुबह एक ट्रक और पिकअप गाड़ी के बीच हुई टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप समीप हुआ। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायलहो गए।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक ट्रक साहा से यमुनानगर जा रहा था। भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी के साथ ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। सूचना मिलते ही साहा पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। साहा थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों घायल चालकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

[ad_2]

Source link