{“_id”:”678d528bbb5b7f06250a1b21″,”slug”:”seven-engineers-built-epic-center-now-changing-lives-of-youth-ambala-news-c-36-1-ame1006-136252-2025-01-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: सात इंजीनियरों ने बनाया एपिक सेंटर, अब युवाओं का बदल रहे जीवन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे एपिक एंटरप्राइजमेंट प्रमोशन ऐंड इंक्यूबेशन काउंसिल सेंटर मे
अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप का केंद्र बन रहे शहरों में अंबाला की सराहना की है। अंबाला में भी कई युवा अपना स्टार्टअप खड़ा कर चुके हैं। ऐसे ही स्टार्टअप को खड़ा करने में अंबाला का संस्थान काम कर रहा है। अंबाला के मिठ्ठापुर में चल रहा एपिक सेंटर नए उत्पादकों के लिए मार्गदर्शक बन रहा है। वर्ष 2019 में अंबाला के ही सात इंजीनियरों ने मिलकर शुरू किया था।
Trending Videos
अब तक कई युवा इंजीनियरों को एपिक उद्यमिता प्रोत्साहन और इनक्यूबेशन काउंसिल सेंटर से मार्गदर्शन मिला और अब वे अपने स्टार्टअप को नई ऊंचाइयों तक लेकर जा रहे हैं। यहां पर अंबाला के साथ- साथ हिमाचल, मोहाली और चंडीगढ़ से भी इंजीनियर यहां आते हैं।
अंबाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड रिसर्च में चल रहे एपिक एंटरप्रेन्योरशिप प्रमोशन ऐंड इंक्यूबेशन काउंसिल सेंटर के संचालक रमाकांत गुप्ता ने बताया कि स्थानीय उत्पादन के घटते स्तर को देखते हुए उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह सेंटर शुरू किया है। जिसमें अब सैकड़ों इंजीनियर अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए परामर्श और मार्गदर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
———————
पांच वर्ष पहले शुरू किया था सेंटर
रमाकांत गुप्ता ने बताया कि उत्पादन करने के लिए एक उत्पादक ही सही तरीके से मार्गदर्शन कर सकता है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने सात इंजीनियर दोस्तों जिसमें उनके अलावा नलीकातं गुप्ता, रजनीकांत गुप्ता, डॉ आशाकांत गुप्ता, शरदचंद गुप्ता और अश्वनी ने मिलकर इस सेंटर की अपने ही कॉलेज में शुरूआत की। अब यहां पर आने वाले युवा इंजीनियर और उद्यमियों को सही दिशा मिल रही है।
————————
कम होती उद्यमिता को बचाने के लिए कर रहे प्रयास
रमाकांत गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दशकों में पूरे देश में ही उद्यमिता कम होती जा रही है। व्यापारी अब उद्यमी की बजाय चीन व अन्य सस्ती जगहों से सामान खरीद कर बेच रहे हैं। इससे स्थानीय उद्यमिता कम हो रही है। इसलिए उन्होंने इस बारे में विचार किया और यह सेंटर खोलने का विचार किया।