Ambala News: समाजसेवी मोहन लाल देवरानी का निधन Latest Haryana News

[ad_1]


मोहन लाल देवरानी का फाइल फोटो।



अंबाला। गढ़वाल सभा के पूर्व प्रधान और समाजसेवी मोहन लाल देवरानी (88) का रविवार सुबह निधन हो गया। बैंक ऑफ बड़ौदा से सेवानिवृत्त देवरानी 35 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे। उनका सबसे बड़ा योगदान गढ़वाल हाउस बिल्डिंग को-ऑपरेटिव सोसाइटी का गठन रहा। इसके माध्यम से उन्होंने एक हजार से अधिक परिवारों को अपना आशियाना दिलाने में सफलता प्राप्त की। वे चार बार गढ़वाल सभा अंबाला कैंट के प्रधान रहे। सभा के वर्तमान प्रधान राजेश ध्यानी व अन्य पदाधिकारियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link