Ambala News: सड़क हादसे में घायल को नहीं मिली आर्थिक मदद, दर्ज कराया केस Latest Haryana News

[ad_1]




अंबाला सिटी। सड़क हादसे में घायल को जब आर्थिक मदद नहीं मिली तो उसने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। यह कार्रवाई सिटी के भुन्नी गांव निवासी जसपाल सिंह की शिकायत पर की गई। जसपाल सिंह ने बताया कि वह तीन नवंबर को बाइक पर सवार होकर सिटी गया था। यहां बकरा मंडी के पास एक कार सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां कार चालक ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह इलाज का खर्च उठाएगा, इसके बाद परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जब कार चालक से इलाज लिए संपर्क किया तो उसने मदद करने से इन्कार कर दिया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link