[ad_1]
अंबाला। आर्य समाज में संस्कृति गरिमा मंच की कार्यकारिणी की बैठक हुई। संरक्षक विजय गुप्ता ने आगामी 27 अप्रैल से दो मई तक होने वाले संस्कार शिविर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन बच्चों की प्रश्नोत्तरी होगी, जिसका अंतिम दिन परीक्षण होगा और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिदिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सामाजिक विषयों पर नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी। शिविर के प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग अध्यक्ष और 5-5 सदस्यों की टीमें गठित की गई हैं। डॉ. शशि धमीजा ने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक उपप्रधान डॉ. संतोष धीर की अध्यक्षता में हुई। संगीता सूद, मंजू नान्द्रा, शैली गुप्ता, विजय शर्मा, सुनीता वर्मा व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
[ad_2]
Source link




