[ad_1]
{“_id”:”69bef9650f0c4547b10f4296″,”slug”:”42-trees-stolen-from-government-land-in-sambhalakha-village-ambala-news-c-36-1-sknl1017-160119-2026-03-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: संभालखा गांव की सरकारी जमीन से 42 पेड़ चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
साहा। संभालखा गांव में सरकारी भूमि से 42 पेड़ों को काटकर खुर्द-बुर्द कर दिया गया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी साहा विनय की तहरीर पर साहा थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के निर्देश पर तैयार जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। संभालखा के ग्रामीणों ने पेड़ चोरी होने को लेकर एक शिकायत पत्र जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अंबाला को सौंपा था। 28 जनवरी को मामला संज्ञान में आने के बाद बीडीपीओ साहा द्वारा मौके का निरीक्षण करवाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त विवादित भूमि से 42 पेड़ अवैध रूप से काट दिए गए हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि इन पेड़ों को काटने में किन लोगों का हाथ है और चोरी की गई लकड़ी को कहां है।
[ad_2]
Source link


