{“_id”:”693db771a0105efcae0d1ed7″,”slug”:”two-accused-arrested-for-liquor-smuggling-ambala-news-c-36-1-sknl1017-154620-2025-12-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: शराब तस्करी में दो आरोपी काबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:28 AM IST
अंबाला। शराब तस्करी के दो मामलों में पुलिस ने 92 बोतल सहित दो आरोपियों को काबू किया। एक मामले में 12 दिसंबर को थाना नग्गल क्षेत्र नन्यौला गांव से अवैध रूप से शराब तस्करी मामले में पुलिस ने कुलदीप को 60 बोतल अंग्रेजी शराब व 24 बोतल देसी शराब (कुल 84 बोतल) शराब सहित काबू किया। दूसरे मामले में चौड़मस्तपुर गांव के बस स्टैंड के निकट से आरोपी निर्मल सिंह को 8 बोतल देसी अवैध शराब सहित काबू किया। संवाद