Ambala News: शताब्दी एक्सप्रेस से हरियाणा पुलिस के जवान का बैग चोरी Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। ट्रेन नंबर 12012 कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे हरियाणा पुलिस के एक सिपाही का कीमती सामान से भरा बैग चोरी हो गया। वारदात उस समय हुई जब ट्रेन अंबाला रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके।


Trending Videos

सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी विकास डबास ने बताया कि वह 26 मार्च को चंडीगढ़ से सोनीपत के लिए कोच सी-8 की सीट नंबर 75 पर सफर कर रहे थे। ट्रेन जैसे ही अंबाला कैंट स्टेशन पहुंची, ऊपर रैक पर रखा उनका काले रंग का बैग गायब मिला। बैग में एक लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल फोन और एक वॉलेट था। वॉलेट में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी और गाड़ी की आरसी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। सोनीपत जीआरपी ने इस मामले में जीरो प्राथमिकी दर्ज कर अंबाला कैंट भेजी थी। अंबाला कैंट जीआरपी ने चोरी की धारा 305 के तहत केस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

[ad_2]

Source link