{“_id”:”69d96433b38eb55e7b0d0f89″,”slug”:”experts-shared-internship-tips-145-students-gained-knowledge-ambala-news-c-36-1-amb1001-161308-2026-04-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: विशेषज्ञों ने सिखाए इंटर्नशिप के गुर, 145 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र व वक्ता सहित स्टाफ। प्रवक्ता
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज के कॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप सत्र का आयोजन किया गया। सॉलिटेयर इन्फोसिस मोहाली के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में 145 छात्र-छात्राओं ने कॅरिअर की बारीकियां सीखीं। कंपनी प्रतिनिधि श्यामसुंदर ने वेबसाइट डिजाइनिंग व तकनीकी प्रबंधन पर व्यावहारिक जानकारी साझा की। प्राचार्य डॉ. अल्का शर्मा ने कहा कि आज के दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव ही सफलता की कुंजी है। सेल की संयोजक डॉ. छवि किरण ने छात्रों को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. लीना गोयल, भविषा वर्मा और राशि ने मुख्य भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने इस सत्र को करियर निर्माण की दिशा में बेहद उपयोगी बताया।