{“_id”:”699b64ab5d3b20014e0d24e1″,”slug”:”emphasis-on-moral-ambala-news-c-36-1-amb1001-158707-2026-02-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य विकसित करने पर जोर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला कैंट के डीएवी रिवरसाइड स्कूल में कार्यशाला के दौरान मौजूद प्राचार्य व शिक्षक। प्रवक्ता
अंबाला। डीएवी रिवर साइड में कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सीबीएसई की ओर से निर्देशित नैतिक मूल्यों पर आधारित रही। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का विकास करना था। मुख्य वक्ता ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक अर्थ केवल परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना नहीं बल्कि जीवन में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और अनुशासन जैसे मूल्यों को अपनाना है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। कार्यशाला के समापन पर प्रधानाचार्या डॉ. सीमा दत्त ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना आवश्यक है। संवाद