[ad_1]
अंबाला। पसियाला गांव के पास हथियार दिखाकर बाइक सवार से 12 अप्रैल को लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र के शाहाबाद निवासी गोपाल थापा उर्फ नेपाली और विनोद उर्फ राजस्थानी के रूप में हुई है। बरामदगी होने के बाद शनिवार कोर्ट में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस मामले में पुलिस ने 15 अप्रैल को पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास उर्फ दुबे को शाहाबाद से गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान विकास ने अपने अन्य साथियों गोपाल व विनोद के नाम का खुलासा किया था। इस मामले में सबगा गांव निवासी जसबीर सिंह ने खुद से लूट होने की तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।
आरोप था कि 12 अप्रैल की रात जब वह पसियाला गांव के पास से गुजर रहा था, तब बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसका पीछा किया। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रखकर जान से मारने की धमकी दी और उससे लगभग 50,800 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए थे। संवाद
[ad_2]
Source link




