Ambala News: लाखों की गाड़ी में आए चोर, चुरा ले गए फॉर्च्यूनर कार Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला सिटी। वाहन चोरों का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देररात को लाखों रुपये की कार में आए तीन चोर अंबाला सिटी के सेक्टर-9 से कारोबारी परविंदर की हाईटेक फॉर्च्यूनर कार ले उड़े। चौकाने वाली बात यह है कि चंद मिनटों में ही दो चोरों ने घर के बाहर खड़ी कार का सिक्योरिटी अलार्म तोड़ दिया और मालिक को कानोंकान भनक तक नहीं लगी।

Trending Videos

सुबह मालिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उससे चोरी का पता चला। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने कारोबारी परविंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर मंगलवार को एक कार में आते हैं। रेकी करने के बाद एक चोर पहले तो घर में झांकता है। जब कोई नहीं दिखता तो बोनट के साथ छेड़छाड़ करता है।

दूसरे साथी के आने के बाद जैसे ही फॉर्च्यूनर कार का लॉक खोलते हैं तो अचानक अलार्म बज जाता है। इतने में एक चोर तुरंत ही बोनट खोलकर अलार्म के स्पीकर की तार काट देता है। ऐसे में आवाज आना बंद हो जाती है लेकिन कार के चारों इंडीकेटर चलते रहते हैं। इतने में दोनों शातिर चंद ही मिनट में कार खोलने के बाद लेकर फरार हो जाते हैं। इस बीच एक चोर अपनी कार में बैठा रहता है।

सुबह सात बजे लगा चोरी का पता

शिकायतकर्ता सिटी के सेक्टर-9 निवासी परविंद्र सिंह ने बताया कि रात को घर के बाहर कार खड़ी की थी लेकिन सुबह सात बजे उठा तो वो नहीं मिली। इधर-उधर तलाशने के बाद कोई सुराग नहीं लगा तो सीसीटीवी खंगाले। जिसमें पाया कि करीब 2-3 बजे एक कार में तीन व्यक्ति आते हैं। कार चुराकर ले जाते हैं। बताया कि उनकी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार बलदेव नगर के शिव ट्रांसपोर्ट नगर की वैदिक नेटवर्क कंपनी के नाम से पंजीकृत है।

वर्जन

फॉच्यूर्नर कार चुराने वालों का पता लगाने के लिए इलाके के डंप उठाए जा रहे हैं। इलाके में भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-9 थाना।

अंबाला सिटी के सेक्टर-9 में घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार का लॉक तोड़ते हुए चोर: सोशल मीडिया– फोटो : kathua news

[ad_2]

Source link