Ambala News: लड़कियों में कमानी और लड़कों में नक्ष ने लगाई सबसे लंबी कूद Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 01 Nov 2025 02:25 AM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयुवर्ग-11 के जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें खंड स्तर पर विजेता खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय विजेता खिलाड़ी रोहतक में होने वाले राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। इस मौके पर लंबी कूद लड़कियों में जीपीएस अंधेरी नारायणगढ़ से कमानी देवी प्रथम, जीपीएस रवालों अंबाला वन से सुमन देवी द्वितीय व डीपीएस अंबाला टू से रितु देवी तृतीय स्थान पर रही।

[ad_2]

Source link