Ambala News: रोमानिया भेजने के नाम पर 4.86 लाख की ठगी Latest Haryana News

[ad_1]

– एजेंटों ने रोमानिया की जगह थमाया टूरिस्ट वीजा

अंबाला। कैंट के बोह गांव निवासी कमल शर्मा से रोमानिया भेजने के नाम पर 4.86 लाख की ठगी हो गई। पीड़ित कमल शर्मा ने आरोप लगाया कि तीन एजेंटों ने उसे रोमानिया व अल्बानिया भेजने का झांसा देकर पैसे ठगे। महेश नगर थाना पुलिस ने अयाश ठाकुर उर्फ साहिल, सिकंदर सिंह, दुर्गेश कुमार पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सूर्य नगर निवासी कमल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2024 में कैथल निवासी अयाश ठाकुर व लुधियाना निवासी सिकंदर सिंह व दुर्गेश कुमार को ऑनलाइन व नकद यह राशि दी थी। पहले रोमानिया भेजने की बात हुई लेकिन वहां से रिफ्यूजल आ गया। इसके बाद एजेंटों ने अल्बानिया व फिर रशिया भेजने का आश्वासन दिया था। तीन साल के वर्क परमिट की जगह उसे महज 28 दिन का टूरिस्ट वीजा थमा दिया गया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में थाना महेश नगर के एक जांच अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि पहले शिकायत दी थी तो जांच अधिकारी ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन पर ही फैसला करने का दबाव बनाया था।

आढ़ती की दुकान के शटर उखाड़कर 45 हजार की नकदी व दो क्विंटल सरसों चोरी

अंबाला सिटी। अनाज मंडी में चोरों ने दुकान नंबर 16-बी को निशाना बनाते हुए 45 हजार की नकदी व दो क्विंटल सरसों चोरी कर ली। शातिर चोर दुकान का पिछला शटर उखाड़कर दाखि हुए थे। पीड़ित आढ़ती हरजिंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हरजिंद्र सिंह ने बताया कि अनाज मंडी में उनकी 16-बी नंबर की दुकान है। सीजन न होने के कारण वह रात को दुकान बंद कर घर चले जाते हैं। 23 फरवरी की रात को भी वह दुकान बढ़ाकर घर गए थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आकर देखा तो दुकान का पिछला शटर टूटा हुआ था।

शास्त्री कॉलोनी में घर के बाहर से एक्टिवा चोरी

अंबाला। छावनी की पॉश शास्त्री कॉलोनी से चोर घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चुरा ले गए। पीड़ित ने अपने स्तर पर वाहन की काफी तलाश की लेकिन सुराग न लगने पर पुलिस को शिकायत दी है। पड़ाव थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। शास्त्री कॉलोनी निवासी दीपक कौशिक ने बताया कि सफेद रंग की होंडा एक्टिवा 22 फरवरी की शाम को अपने घर के सामने पार्क की थी। शाम को एक्टिवा गायब मिली।


मकान से गीजर चुराने वाला काबू, 50 किलो तांबा तार बरामद

अंबाला सिटी। जग्गी कॉलोनी स्थित मकान से बिजली फिटिंग की तार, गीजर चुराने वाले डेहा कॉलोनी निवासी गौतम को पुलिस ने काबू कर लिया। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में बलदेव नगर थाना पुलिस ने 23 फरवरी को वीटा कॉलोनी निवासी सर्वजीत सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी से 50 किलो तांबा तार भी बरामद कर ली है।

जाली नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक रखने के मामले में आरोपी काबू

बराड़ा। जाली नंबर प्लेट लगाकर चोरीशुदा बाइक रखने के मामले में पुलिस ने बराड़ा के फोक्सा गांव निवासी बलदेव राज को काबू कर लिया। मंगलवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने 23 फरवरी को गुप्ता सूचना मिलने पर आरोपी को काबू किया था। अधोया बबैन रोड के पास से काबू आरोपी बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा पाया था।

[ad_2]

Source link