Ambala News: रेलवे ट्रैक पार करने वालों पर आरपीएफ का शिकंजा, 22 पकड़े Latest Haryana News

[ad_1]




अंबाला। रेलवे ट्रैक पार करने की जानलेवा लापरवाही और ह्यूमन रन ओवर की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने सख्ती करने का फैसला किया है। वीरवार को आरपीएफ अंबाला और डीएफसीसीआईएल की संयुक्त टीम ने अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी करके एक अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर पटरी पार कर रहे 22 लोगों को मौके पर पकड़ा गया। आरपीएफ ने पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद उन्हें स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने सख्ती करते हुए सभी दोषियों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। रेलवे अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि पटरियों पर अनधिकृत प्रवेश और गंदगी फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे औचक अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।


[ad_2]

Source link