Ambala News: रिहाना ने लॉन टेनिस में जीते स्वर्ण और रजत पदक Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला छावनी के सरहिंद क्लब में लॉन टेनिस प्रतियोगिता जितने वाली रिहाना स्कूल प्राचार्य के साथ।
– फोटो : Archive



अंबाला सिटी। रिहाना ने लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। रिहाना ओपीएस विद्या मंदिर की चौथी कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने अंबाला छावनी के सरहिंद क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में दो पदक अपने नाम किए। रिहाना ने शानदार खेल दिखाते हुए अंडर-10 एकल वर्ग में स्वर्ण पदक और अंडर-12 युगल वर्ग में रजत पदक हासिल किया, उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों में खुशी की लहर है। विद्यालय की निदेशिका ईशा बंसल ने रिहाना को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में यह सफलता छात्रा के दृढ़ संकल्प और अनुशासन का परिणाम है। प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने रिहाना की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। रिहाना की इस उल्लेखनीय सफलता पर स्कूल के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।


Trending Videos

[ad_2]

Source link