Ambala News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले आज Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला सिटी। शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में मंगलवार को मैन्युअल काउंसलिंग में दाखिले किए। संस्थान में बची 85 सीट पर 48 आवेदन आए थे और मंगलवार को 18 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। संस्थान में 390 में से 318 सीट भर चुकी हैं।

Trending Videos

इसी तरह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बची सीट पर दाखिले के लिए 13 अगस्त मंगलवार को मेरिट जारी हुई। मेरिट में आए आवेदक 14 अगस्त को संस्थान में व्यक्तिगत रूप से आकर दाखिला ले सकेंगे। संस्थान में दो ऑनलाइन और एक मैन्युअल काउंसलिंग के बाद भी सीट खाली हैं। अब इन सीटों पर दाखिला किया जाना है। तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में सभी आठ कोर्स में 164 आवेदन आए हैं, जबकि डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में 35 आवेदन आए हैं।

वहीं, कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि संस्थान में अब बची सीट पर रोजाना आवेदन लिए जाएंगे और मेरिट बनाकर दाखिले किए जाएंगे।

सुबह से शाम तक किए जाएंगे दाखिले

शहर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि 14 अगस्त को संस्थान में मैन्युअल काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जाएंगे। संस्थान में होने वाली मैन्युअल काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी के पास सभी मूल दस्तावेज, 5200 रुपये फीस लड़कियों टीएफडब्ल्यू वर्ग के लिए 3700 रुपये और दो फोटो होने चाहिए। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी को संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य है। अगर कोई अभ्यर्थी अपना रैंक, मेरिट आने पर संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं मिलेगा तो काउंसलिंग प्रक्रिया को न रोकते हुए मेरिट, रैंक में अगले अभ्यर्थी को सीट का आवंटन कर दिया जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी देर से या अपना रैंक, मेरिट निकल जाने के बाद रिपोर्ट करता है तो ऐसे अभ्यर्थी को उस समय उपलब्ध सीटों पर सीट आवंटन के लिए विचार किया जाएगा।

[ad_2]

Source link