Ambala News: रक्तदान कर समाज सेवा का दिया संदेश Latest Haryana News

[ad_1]




अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज की एनएसएस इकाइयों की ओर से रामगढ़ माजरा में शिविर का आयोजन किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन रक्तदान और आत्मरक्षा प्रशिक्षण का सफल आयोजन हुआ। शिविर में लगभग 45 स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लायन उमेश गर्ग व विशिष्ट अतिथि रमन गुप्ता मौजूद रहे। छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सेवा और अनुशासन की भावना विकसित करते हैं। दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. छवि किरण व संयोजन डॉ. मोहित बिंदलिश, डॉ. गिरधर गोपाल और डॉ. आरती अरोड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link