Ambala News: रंजिशन हमले में युवक घायल, हाथ और पैर की हड्डियां तोड़ी Latest Haryana News

[ad_1]




मुलाना। रंजिशन हमले में रोलू निवासी प्रदीप कुमार घायल हो गया। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर डुलियानी गांव निवासी राजू सहित अन्य व्यक्तियों पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। प्रदीप ने बताया कि 14 नवंबर को वह अपने भांजे के साथ कार में अपनी ससुराल दौसड़का में आया हुआ था। यहां उसे राजू मिला। उन्होंने राजू से कहा कि सात-आठ साल पहले जो 30 हजार रुपये उसे उधार दिए थे, वो उन्हें वापस कर दे लेकिन उसने रुपये देने से इनकार कर दिया और इस कारण उसकी राजू के साथ बहस हो गई। इस दौरान राजू का मोबाइल फोन जमीन पर गिर गया और वह मौके से चला गया। कुछ देर बाद उसने किसी दूसरे नंबर से फोन किया और कहा कि वह उसका फोन दे जाए और अपने रुपये ले जाए। उस पर विश्वास करके जब प्रदीप अपने भांजे आशुतोष के साथ डुलियानी गांव में गए तो राजू ने धोखे से अपने भतीजे राणा व चार-पांच अन्य व्यक्तियों के साथ उस पर जानलेवा कर दिया। इस मारपीट में उसके भांजे ने भागकर अपनी जान बचाई और मामले की जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी ने उसे एमएम अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रदीप ने बताया कि उसकी टांग और हाथ की कई हडि्डयां टूट गई हैं।

Trending Videos

[ad_2]

Source link