[ad_1]
{“_id”:”690f9e5ee878def2de075bf4″,”slug”:”a-case-has-been-registered-against-the-youths-who-created-a-ruckus-in-rangia-mandi-ambala-news-c-36-1-amb1001-152726-2025-11-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: रंगिया मंडी में उत्पात मचाने वाले युवकों पर मामला दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला। रंगिया मंडी में वीरवार रात को उत्पात मचाने व एक युवक से मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई रंगिया मंडी निवासी राजन की शिकायत पर की गई है। राजन ने बताया कि वह और उसका दोस्त चिराग रात लगभग 10:30 बजे अपनी बाइक पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जब वो आंबेडकर चौक पर पहुंचे तो हुड्डा कॉलोनी निवासी आकाश व वंश ने अपने अन्य 10-15 साथियों के साथ उनका रास्ता रोक लिया और लड़ाई-झगड़ा करते हुए डंडो व लाठी से हमला कर दिया। संवाद
[ad_2]
Source link


