Ambala News: यूपी के यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी, विशेष बसों की संख्या रही कम Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। रंगों के त्योहार होली से एक दिन पहले मंगलवार को सिटी और छावनी बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। नारनौल, हिसार और उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बरेली व लखनऊ जाने वाले यात्री बस के आने से दो से तीन घंटे पहले ही बस अड्डे पर पहुंच गए। दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही अंबाला डिपो की बस काउंटर पर लगी, यात्रियों में सीट पाने की होड़ मच गई। स्थिति को संभालते हुए परिचालक ने यात्रियों की टिकटें काटीं, इसके बाद यात्रियों को बस में चढ़ाया। चंडीगढ़ से हिसार और नारनौल जाने वाली बसें पहले से ही भरकर पहुंचीं। जो यात्री शहर बस अड्डे पर बैठने की उम्मीद लगाए थे, उन्हें बस में जगह बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

तीन घंटे से कर रहे इंतजार

राकेश ने बताया कि उन्हें सीतापुर जाना था, बस छूट न जाए, इसलिए वह समय से तीन घंटे पहले ही बस अड्डे पर आ गए थे। भीड़ बहुत ज्यादा है, लेकिन खुशी इस बात की है कि कम से कम बस में सीट मिल गई।

बड़ी मुश्किल से मिली लखनऊ टिकट

छोटे लाल ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना था, लेकिन छावनी बस अड्डे से एक ही बस लखनऊ जाती है, बड़ी मुश्किल से बस में बैठने के लिए टिकट मिली ।

त्योहार पर घर पहुंचना जरूरी

राम प्रवेश ने बताया कि बरेली के लिए बस पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सामान के साथ भीड़ में चढ़ना मुश्किल था, पर होली पर परिवार के साथ होना सबसे ज्यादा

लखनऊ मार्ग पर दो बसें लगाई गई हैं जिसमें रोजाना एक बस अंबाला छावनी तो दूसरी बस लखनऊ बस अड्डे से संचालन करती है।

– अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।

अंबाला छावनी बस अड्डे पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

[ad_2]

Source link