[ad_1]
{“_id”:”69d9649a0bde5af903090098″,”slug”:”draws-for-plots-under-the-chief-ministers-housing-scheme-will-be-held-on-the-13th-ambala-news-c-36-1-amb1001-161319-2026-04-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 13 को निकलेंगे प्लाटों के ड्राॅ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री आवास योजना 2.0 (फेस-3) के तहत जिले के पात्र परिवारों को सौगात मिलेगी। 13 अप्रैल को पंचायत भवन के सभागार में खंड अंबाला प्रथम के तहत ग्राम पंचायत कंगवाल और साहा खंड के लाभार्थियों के लिए प्लाटों का ड्राॅ निकाला जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को 100-100 वर्ग गज के प्लाट आवंटित किए जाएंगे। प्रशासन ने संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे सभी लाभार्थियों की पंचायत भवन में उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए बेघर और जरूरतमंद परिवारों को उनके हक की जमीन सौंपी जाएगी। ड्राॅ को लेकर विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।
[ad_2]
Source link




