Ambala News: मार्केट कमेटी की बैठक में फैसला, ट्रैक्टर ट्राली पर नंबर और बायोमेट्रिक जरूरी Latest Haryana News

[ad_1]




बराड़ा। मार्केट कमेटी कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक चेयरमैन कुलराज शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में मार्केट कमेटी सचिव, उपचेयरमैन व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। कुलराज शर्मा ने बताया कि बैठक में वर्ष 2026-27 का बजट पारित किया गया और आगामी रबी सीजन के दौरान अनाज मंडी में मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा चेयरमैन ने आढ़तियों की बैठक ली। इसमें आढतियों, मुनीम को रबी सीजन के लिए सरकार और बोर्ड कार्यालय के नए दिशा निर्देशों के बारे में अवगत करवाया। बैठक में आढ़तियों को निर्देश दिए गए कि वह किसानों को सूचित करें कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पंजीकरण नंबर अंकित होना जरूरी है। इसके अलावा इनकमिंग गेट पास जारी करवाने के लिए किसान को बायोमेट्रिक प्रक्रिया द्वारा सत्यापन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद किसान की सरकारी खरीद संबंधित प्रक्रिया शुरू होगी।

Trending Videos

[ad_2]

Source link