Ambala News: माता बाला सुंदरी मंदिर में चोरी, पिछला दरवाजा तोड़कर दानपात्र ले उड़े चोर Latest Haryana News

[ad_1]


शहजादपुर में मंदिर का टूटा दरवाजा। संवाद



शहजादपुर। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात जहां एकांतेश्वर मंदिर को निशाना बनाया गया। 19 मार्च की सुबह लगभग 4 बजे प्रसिद्ध माता बाला सुंदरी मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। मंदिर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और मंदिर का वहां रखा भारी-भरकम दानपात्र चोरी कर ले गए। लोहे के इस दानपात्र का वजन करीब 20 किलोग्राम था। जिसे उठाकर ले जाना किसी अकेले व्यक्ति के बस की बात नहीं है। घटना की जानकारी तब मिली जब मंदिर के पुजारी इंद्र जोशी सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और वहां रखा दानपात्र नहीं मिला। पुजारी ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि वारदात अलसुबह की है। नवरात्र के पावन समय में धार्मिक स्थलों पर हो रही इन चोरियों से श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में भारी रोष है।

Trending Videos

[ad_2]

Source link