[ad_1]
{“_id”:”69a5e3b9a4186cc2d902748f”,”slug”:”cash-stolen-from-donation-boxes-at-mata-bala-sundari-temple-ambala-news-c-36-1-sknl1017-159130-2026-03-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: माता बाला सुंदरी मंंदिर के दान-पात्रों से नकदी चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला सिटी। बालापुर व कलावड़ गांव स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में चोरी हो गई। चोर मंदिर परिसर से दान-पात्रों को निशाना बनाते हुए उनमें रखी दान-राशि ले गए। इस मामले में मंदिर समिति के रिसीवर एवं तहसीलदार अंबाला आदित्य रंगा की तहरीर पर नग्गल थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आदित्य रंगा ने बताया कि 22 फरवरी को बालापुर व कलावड़ गांव के सरपंचों ने फोन से सूचना दी कि मंदिर में लगे दान-पात्र टूटे हुए हैं और उनमें रखी नकदी गायब है। डायल-112 के माध्यम से मंदिर में चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिसर का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संवाद
[ad_2]
Source link




