Ambala News: महेश नगर थाने को जल्द मिलेगा नया भवन Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 28 Mar 2026 03:36 AM IST


अंबाला छावनी के महेशनगर क्षेत्र में बन रही थाने की नई इमारत। संवाद



अंबाला। रामपुर गांव के पास महेश नगर थाने के भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 30 करोड़ रुपये से बन रहे इस भवन में पुलिसकर्मियों के साथ जनता की सहूलियत का भी विशेष ध्यान रखा गया है।


Trending Videos

इस थाने की सबसे बड़ी खासियत यहां बनने वाला लाइब्रेरी रूम होगा। जहां लोग पुस्तकों के साथ अखबार भी पढ़ सकेंगे। उम्मीद है कि जून में इस भवन का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए डीजी जेल और पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के एमडी आलोक मित्तल पूर्व में यहां पर निरीक्षण भी कर चुके हैं।

डीजी जेल के निरीक्षण के बाद लिया गया फैसला : डीजी जेल की ओर से निरीक्षण करने के बाद थाने में लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। अक्सर थाने में आने वाले फरियादियों या उनके साथ आए परिजनों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इसी समय का सदुपयोग करने और युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों की पुस्तकों के अलावा रोजाना के समाचार पत्र भी उपलब्ध रहेंगे। संवाद

[ad_2]

Source link