{“_id”:”6987b5063f7c5428770d1f37″,”slug”:”meaning-i-hate-this-world-o-dark-one-i-need-you-ambala-news-c-36-1-sknl1003-157890-2026-02-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: मतलब की इस दुनिया से मुझे नफरत है, ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है…”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 08 Feb 2026 03:26 AM IST
अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड में भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रस्तुति देते हुए। संवाद
अंबाला। छावनी के गांधी मैदान में शनिवार को श्री श्याम कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय भजन महाकुंभ के दूसरे दिन गायकों ने भजनों से श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रहीं। कन्हैया मित्तल ने अपनी खास शैली में जब मतलब की इस दुनिया से मुझे नफरत है, ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, गाया तो हर आंख नम और हर हाथ बाबा की भक्ति में उठ गया।
Trending Videos
इस अवसर पर आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पंडाल जय श्री श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया और उन्हें 56 भोग अर्पित किए गए। गायकों ने सेठों का सेठ खाटू नरेश…, जो मैं होता सांवरे मोर तेरे खाटू का… और ””रींगस के मोड़ पे… जैसे प्रसिद्ध भजनों के जरिए समां बांध दिया।भजन संध्या के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने श्याम रसोई में बड़े चाव से प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद अंबाला के विकास कुमार और मेरठ से आई रितिका नामदेव ने अपनी मधुर आवाज में बाबा का गुणगान किया। कलाकारों ने एक के बाद एक शानदार भजन पेश कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संवाद
अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड में भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रस्तुति देते हुए। संवाद